फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रक्तदान कर 21 युवा बने महादानी

Tue, 13 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में मंगलवार को रक्तदान करते लोग। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 21 युवाओं ने रक्तदान किया। फेथ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ ब्लड बैंक प्रभारी एएम त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि बढ़ चढ़कर इस प्रकार के शिविर में पहुंचकर न सिर्फ खुद रक्तदान करें बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करें। संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि शिविर में गरिमा चौधरी, रामस्वरूप वर्मा, सत्यम श्रीवास्तव, रवि चौधरी, शिवम पटेल, आलोक वर्मा, अशोक, विकास,, शिशिर समेत 21 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें