फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली अगस्त से वोटरों के आधार का ब्योरा लेने घर पहुंचेंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 18 लाख से अधिक मतदाताओं से स्वैच्छिक आधार संकलन के लिए पहली अगस्त से विशेष अभियान चलेगा। यह जानकारी बुधवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें सभी मतदाताओं को सहयोग करना चाहिए। यह अभियान चार सितंबर तक न सिर्फ प्रत्येक रविवार को बूथों पर चलेगा बल्कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से आधार नंबर संकलित कर फार्म छह-बी भरवाएंगे।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट में बताया कि पहली अगस्त से मतदाताओं का आधार संकलन का काम शुरू किया जाएगा। पहली अगस्त, सात अगस्त, 21 अगस्त व चार सितंबर को 2075 बूथों पर यह अभियान चलेगा। इस दिन बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे जबकि अन्य दिवस में बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रत्येक घर तक जाएंगे। प्रत्येक मतदाता से उनका आधार नंबर संकलित करेंगे। इसके बाद फार्म छह-बी भरवाएंगे।
भ्रमण के दौरान मतदाताओं को ऑनलाइन माध्यम से आधार नंबर के सबमिट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। डीएम ने बताया कि विशेष कैंप दिवस पर कोई मतदाता अपना नाम सूची में शामिल, विलोपन या संशोधन कराना चाहता है अथवा संशोधित मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करना चाहता हो तो उसे आयोग द्वारा नवीनतम फार्म 6, 7 व 8 बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि मतदाता के पास आधार नंबर नहीं है या वह अपना आधार नंबर प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं है तो उसके लिए फार्म छह-बी में उपलब्ध 11 प्रकार के दस्तावेज मनरेगा जॉबकार्ड, बैंक/डाकघर द्वारा जारी पासबुक, श्रम मंत्रालय की स्कीम के अधीन जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट व पेंशन दस्तावेज आदि लिया जा सकता है।
डीएम ने बताया कि कुल 2075 बूथों पर यह अभियान चलेगा। 18 लाख एक हजार 444 मतदाताओं का आधार संकलन करने का लक्ष्य है। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 93 हजार 890, टांडा में तीन लाख 29 हजार 389, आलापुर क्षेत्र में तीन लाख 39 हजार 352, जलालपुर में चार लाख छह हजार 603 व अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 32 हजार 210 मतदाता शामिल हैं। इनमें नौ लाख 44 हजार 701 पुरुष, आठ लाख 56 हजार 690 महिला व 53 तृतीय लिंग मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें