फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रदर्शन कर भाजपाइयों ने फूंका सपा अध्यक्ष का पुतला

Sun, 15 Sep 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आलापुर तहसील के सामने सपा अध्यक्ष का पुतला फूंकते भाजपाई। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। साधू संतों को लेकर प्रतिकूल टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जगह-जगह प्रदर्शन कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पुतला फूंका। कहा कि सपा हमेशा ही हिंदू आस्था पर चोट पहुंचाती रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से विरोध मार्च निकाला। इसके बाद पटेलनगर तिराहे पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि सनातन समाज के धर्मगुरुओं को माफिया की संज्ञा देना बर्दाश्त के बाहर है। यह हिंदू समाज का पूरी तरह अपमान है। कहा गया कि सिर्फ तुष्टीकरण के लिए इस तरह की बयानबाजी की गई। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, डॉ. रजनीश सिंह, वाल्मीकि उपाध्याय, जावेद मलिक, अरविंद सिंह, सत्यम ओझा, अनिल मिश्र, अनुज जायसवाल, अतुल त्रिपाठी राजन सिंह व राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
आलापुर तहसील मुख्यालय पर एडवोकेट प्रेमलता, अभिषेक निषाद, भगवान पांडेय, सुधाकर प्रजापति, रामसमुझ तिवारी व सचिन पाल के नेतृत्व में अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इसी तरह टांडा, भीटी व जलालपुर में भी प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें