फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाजपा नेत्री ने लगाया एसओ पर अभद्रता का आरोप

Sat, 10 Jun 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष छाया पाठक ने मालीपुर थानाध्यक्ष पर अभद्रता करने व लॉकअप में डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष के मुताबिक वे शुक्रवार को गांव के दो पक्षों में चल रहे विवाद में सुलह समझौता कराने के लिए थाने पहुंची थी। मामला निपट भी गया। इस बीच एसओ ने उन्हें बुलाया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। कहा कि तुम कौन होती हो थाने पर आकर सुलह समझौता कराने वाली। उन्होंने अपना परिचय दिया तो कहा गया कि तुम जैसे बहुत नेता घूम रहे हैं। उन्होंने एसओ के इस व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई तो लॉकअप में डालने के साथ कई अन्य तरह की की धमकी देने लगे।
जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। एसओ से इस संबंध की बात की जाएगी। यदि वे माफी नहीं मांगते हैं तो आंदोलन किया जाएगा। उधर थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश ने किसी प्रकार की अभद्रता से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें