फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइकों की टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर थाना क्षेत्र के सेहरी पुल के पास दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में चाचा भतीजे की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भेजा गया। घटना बीती रात 11 बजे की है।
विज्ञापन

सेहरी पुल के पास अतुल सिंह (25) महम्मदपुर ओदरपुर अपने घर वापस आ रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें दूसरी बाइक पर सवार चाचा भतीजे घनश्याम (58) व सुनील (32) निवासी सुलेमापुर थाना पवई आजमगढ़ के अलावा अतुल सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने अतुल को आनन-फानन एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसी बीच पहुंची जैतपुर पुलिस ने अन्य दोनों घायलोंं को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य के नगपुर भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चाचा-भतीजे को रेफर कर दिया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें