प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता।
अंबेडकरनगर। दलित उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने गत दिवस जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र मोहन पर लगे आरोपों को भी फर्जी बताया। कहा कि पुलिस मनमाने तरीके फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। इस मनमानी पर रोक लगाए जाने की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में मुकेश कुमार, मोनी, अतुल, सतीश, धीरज, विनय कुमार, इंद्रेश आदि ने प्रदर्शन के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि जलालपुर क्षेत्र में दलितों के खिलाफ अनावश्यक मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। इससे दलितों में भय का माहौल है। इस उत्पीड़न को रोका जाना चाहिए।
सेठा कला निवासी जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र मोहन दलितों के हितों की आवाज उठा रहे थे। इसके चलते ही साजिश के तहत उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की मनमानी नहीं रुकी तो बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।