फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के तबादले के लिए शुरू किया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। एसडीएम आलापुर के स्थानांतरण की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं ने शुक्रवार से तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए एसडीएम को अविलंब हटवाए जाने की मांग की। कहा कि जब तक उन्हें हटाया नहीं जाएगा, अनशन जारी रहेगा। यदि उनकी मांगें पूरी न की गईं तो आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामप्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम रोशनी यादव के विरुद्ध नारेबाजी की। कहा कि उनके मनमाने रवैये के चलते वादकारियों का हित प्रभावित हो रहा है। दो माह से अधिक का समय बीत गया, सुचारु ठंग से काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में शासन को अविलंब मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम का स्थानांतरण कराना चाहिए।
अधिवक्ताओं ने कहा कि यह क्रमिक अनशन एसडीएम का स्थानांतरण होने तक जारी रहेगा। यदि जल्द ही स्थानांतरण की कार्रवाई न की गई तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष शिवप्रसाद शुक्ल, सुनीति द्विवेदी, अरविंद सिंह व राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें