फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 300 लाभार्थियों को सौंपी मधुमक्खी पालन किट

Sat, 18 Mar 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर स्थित क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम का शनिवार को निरीक्षण करने खादी बोर्ड के चेयरमैन मनोज कुमार पहुंचे। उन्होंने गांधी आश्रम का निरीक्षण करने के बाद 300 लाभार्थियों को मधुमक्खी पालन किट सौंपी। सभी से खादी वस्त्रों के प्रयोग व मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन





मुंबई से आए चेयरमैन मनोज ने कहा कि गांधी आश्रम के वस्त्रों की महत्ता कभी कम नहीं हुई। कुछ दिनों से इसकी मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। इससे गांधीआश्रम के कपड़े बिक रहे हैं। जरूरत है कि कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ काम करें। उन्होंने 300 लाभार्थियों को मधुमक्खी पालन किट सौंपते हुए कहा कि मधुमक्खी पालन से मध्यम वर्गीय परिवार अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं।



मंत्री रमेश त्रिपाठी ने बताया कि अंबेडकरनगर के 290 व प्रतापगढ़ के 10 लाभार्थियों को किट दी गई। इस मौके पर डायरेक्टर एसपी खंडेवाल, रितेश श्रीवास्तव, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश दुबे व डिप्टी कमिश्नर आशुतोष सहाय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें