फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बस रोकने के विवाद पर यात्री ने परिचालक को पीटा

Mon, 10 Jul 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र मसड़ा के निकट बस से उतरने के दौरान विवाद पर एक यात्री ने परिचालक पर हमला कर दिया। इस घटना में परिचालक को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर डिपो की एक बस सोमवार दोपहर बाद अकबरपुर से बसखारी होते हुए जा रही थी। बताया जाता है कि अयोध्या से बस में बैठे एक यात्री ने बसखारी क्षेत्र में मसड़ा बाजार के निकट उतरने के लिए कहा। बस मसड़ा के निकट न रुककर आगे बढ़ गई। इस पर यात्री ने परिचालक के साथ अभद्रता शुरू कर दी। परिचालक श्रीकांत ने विरोध किया तो यात्री ने उस पर हमला कर दिया। बस में बैठे यात्रियों ने बीच बचाव किया। मारपीट में परिचालक को चोटें आईं। सूचना पर बसखारी पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से भाग निकला। एसओ जेपी यादव ने बताया कि आरोपी आलोक यादव निवासी बरई पर केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें