अंबेडकरनगर। नगर पालिका क्षेत्र अकबरपुर के सीहमई कारीरात स्थित राजकीय पौधशाला से सटी चार बीघा बंजर भूमि पर बेल, बेर व आंवला के 200 पौधे लगाए जाएंगे। इनकी सिंचाई व सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में पंपिंग सेट लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
राजकीय पौधाशाला में नई प्रजाति के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इन पौधों को किसानों को कम राशि में दिया जाता है। अब पौधशाला से सटी बंजर भूमि पर अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाने की तैयारी चल रही है। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि बेल, बेर व आंवला के 200 पौधे लगाए जाएंगे। इसमें बेल के 50, आंवला के 50 व बेर के 100 पौधे शामिल हैं। इसके लिए पंपिंग सेट लगाकर सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी। इन पौधों के लिए पानी की जरूरत कम पड़ती है। ऐसे में आसानी से लगाया एवं सुरक्षित किया जा सकता है।