जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बार एसोसिएशन जलालपुर का वार्षिक चुनाव 11 अगस्त को होगा। चुनाव की घोषणा होने के साथ ही सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव अधिकारी शिवधारी यादव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत दो व तीन अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ होगी। चार अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच और पांच अगस्त को नाम वापसी होगी। इसके बाद 11 अगस्त को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष व अन्य पदों के लिए मतदान होगा। मतदान में 124 वोटर भाग लेंगे। बताया कि चुनाव से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।