फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार दिन तक धान की ट्रॉलियों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मंडी समिति स्थित 13 क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को अब चार दिन तक इंतजार करना होगा। 17 दिसंबर तक मंडी समिति परिसर में धान लदी ट्रॉलियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां धान से भरी ट्रॉलियों की तादाद ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन

मंडी समिति में खाद्य विभाग, पीसीएफ, मंडी समिति, भारतीय खाद्य निगम के कुल 13 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुछ दिनों से न सिर्फ अकबरपुर के नजदीकी क्षेत्र बल्कि उन क्षेत्रों से भी किसान धान बेचने के लिए समिति पर पहुंच रहे हैं जहां खरीद की रफ्तार सुस्त है। नतीजतन समिति परिसर में दबाव बढ़ गया है।
इस बीच परिसर में मौजूद सभी किसानों का धान खरीदा जा सके और किसी भी प्रकार का विवाद न हो, इसके लिए मंडी समिति परिसर में 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल 17 दिसंबर तक प्रतिबंध लगाया गया है। इस अवधि में जो किसान समिति परिसर में मौजूद हैं, उनका धान सुचारु रूप से खरीद लिया जाएगा। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार से एक बार फिर से किसानों के लिए मंडी समिति का गेट खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें