फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी की जमानत खारिज

Fri, 19 Sep 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहन कुमार ने बृहस्पतिवार को शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी सलमान की जमानत याचिका खारिज कर दी। आलापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक वर्ष 2021 में उनकी कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटी के साथ जहांगीरगंज के दुराजपुर निवासी सलमान ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद शादी करने की बात पर वह टालमटोल करता था। 20 अगस्त 2025 को जब उसने फोन पर शादी करने का दबाव बनाया तो सलमान ने इनकार कर दिया और धमकी दी थी। इसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया था। इसी मामले में आरोपी के परिजनों ने जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें