फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गैंगस्टर आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर परविंद कुमार ने भूमि धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट से जुड़े बहुचर्चित मामले में महिला आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। इस मामले में एसटीएफ ने करीब एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। भूमि धोखाधड़ी का एक मुकदमा अकबरपुर कोतवाली में दर्ज हुआ था। इसमें पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत कई आरोपी इन दिनों जेल में हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगा दिया है। अब जेल में बंद आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना अंतर्गत भवानीपुर निवासी नीतू सिंह ने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत अर्जी नामंजूर कर दी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें