फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वृद्ध की हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 03 Feb 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह पहले हंसवर थाना क्षेत्र में हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। चार माह पहले हंसवर थाना क्षेत्र के नोनारा गांव में चाकू से हमलाकर वृद्ध की हत्या करने व परिवारीजनों पर जानलेवा करने के आरोपी की जमानत अर्जी जनपद न्यायाधीश रामसुलीन सिंह ने खारिज कर दी। इस मामले में एक अन्य आरोपी को भीड़ ने पीट कर मौत के घाट उतार दिया था।
हंसवर थाने में बीते 20 सितंबर को हिलाल अहमद ने जानलेवा हमला व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि रात करीब डेढ़ बजे सलमान अपने दोस्त आसिम के साथ उसके घर में घुस गया। बाहर सो रहे उनके पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गुहार सुनकर वह और उसकी पत्नी तहजीब व पुत्री आयशा बचाव करने दौड़ी। हमलावरों ने उन सभी पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसके पिता की मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना में गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने आसिम को पकड़ कर पिटाई कर दी, जबकि सलमान मौके से भाग गया। आसिम की बाद में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सलमान को बीते दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी ने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया। न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें