फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज से फिर चलेगी बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी

Thu, 24 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। करीब एक वर्ष से बंद बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी का संचालन 25 अगस्त से शुरू होगा। इससे जिले के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पहले गोंडा-वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन शुरू की थी। कुछ समय बाद ट्रेन का संचालन बंद कर दिया। इसके बाद ट्रेन का संचालन बहराइच से वाराणसी तक किया जाने लगा। इससे अंबेडकरनगर के साथ बहराइच के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने लगी। करीब एक वर्ष पहले ट्रेन चलना बंद हो गई। इसके चलते यात्रियों को शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी, अयोध्या, गाेंडा व बहराइच आदि स्थानों पर जाने-आने में कठिनाई हो रही थी।
जिले के लोग ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी आवाज उठाई। रेलवे ने अब ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे बहराइच से चलकर यहां पहुंचेगी। इसके बाद वाराणसी से शाम को साढ़े चार बजे अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें