डोएन इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। -संवाद
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर के तमसा मार्ग स्थित डोएन इंटरनेशनल स्कूल में डोएन चैंपियनशिप लीग फोर के दूसरे दिन भी कई खेलों का आयोजन हुआ। क्रिकेट में आजाद हाउस की टीम ने जीत दर्ज की। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में भी आजाद हाउस व बालिका वर्ग में शिवाजी हाउस के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। अन्य खेलों में भी छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
दूसरे दिन रविवार को पहला क्रिकेट मैच राणा प्रताप हाउस व आजाद हाउस के बीच खेला गया। आजाद हाउस ने निर्धारित आठ ओवरों में 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राणा प्रताप की टीम 22 रन पर ऑलआउट हो गई। आजाद हाउस ने 30 रन से मैच जीत लिया।
जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आजाद हाउस व टैगोर हाउस के बीच हुई। इसमें आजाद हाउस के खिलाड़ी विजयी हुए। जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता राणा हाउस व शिवाजी के बीच हुई। इसमें शिवाजी हाउस टीम विजेता बनी। जूनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता शिवाजी व राणा प्रताप हाउस के बीच हुई। इसमें भी शिवाजी टीम विजेता बनी।
सीनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता टैगोर हाउस व शिवाजी हाउस के बीच हुई। शिवाजी हाउस के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज किया। विद्यालय निदेशक अभिनव त्रिपाठी ने बच्चों को मिष्ठान वितरित कर उत्साहवर्धन किया। दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिता की विजेता टीम को कांस्य पदक से नवाजा गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव, शुभम त्रिपाठी, प्रीति द्विवेदी, तुबा खालिद व मोहम्मद दानिस आदि मौजूद रहे।