फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: संघर्ष से बदली जा सकतीं परिस्थितियां

Fri, 04 Aug 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जीवन में परिस्थितियां हमेशा व्यक्ति के अनुरूप नहीं होती। उन्हें संघर्ष और जज्बे से बदला जा सकता है। जीवन में सुविधा को चुनने के बजाए संघर्ष के मार्ग को चुनना चाहिए। यह बातें शुक्रवार को आलापुर थाने की मिशन शक्ति टीम ने जागरुकता अभियान के दौरान कहीं।
विज्ञापन

कांस्टेबल शिखा सिंह व कामिनी ने रामनगर बाजार में युवतियों को जागरूक करते हुए कहा कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए खुद के नकारात्मक विचारों को त्यागना होगा। हम प्रयास करने से ज्यादा सफलता व असफलता के विचारों में खोकर रह जाते हैं। इससे न सिर्फ आत्मविश्वास का स्तर कम होता है बल्कि लक्ष्य को लेकर सजगता व जज्बा भी फीका पड़ जाता है। इससे राह और कठिन हो जाती है। इसलिए जीवन के किसी भी क्षेत्र मेंं कदम रखें तो सफल या असफल होने के दबाव से मुक्त रहें।
अकबरपुर कोतवाली की उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा, कांस्टेबल प्रियंका व फरहाना ने अकबरपुर नगर में महिलाओं व अन्य लोगों को साइबर अपराध से बचने की सलाह दी। कहा कि टप्पेबाजी और ठगी की घटनाएं जागरुकता व सजगता के अभाव में होती है। लोग अनजान लोगों पर विश्वास कर अपनी गाढ़ी कमाई गवां देते हैं। इसलिए जरूरी है कि बैंक खाते से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी किसी के भी साथ साझा न करें। इसी तरह जहांगीरगंज, बसखारी, महरुआ, बेवाना और भीटी थाना क्षेत्र में भी जागरुकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें