फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साइबर अपराध से बचने के लिए जागरुकता जरूरी

Sun, 25 Jun 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। साइबर अपराध से बचने के लिए जागरुकता एवं सजगता अत्यंत जरूरी है। बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के भी साथ साझा न करें। यह बातें रविवार को अहिरौली थाने की मिशन शक्ति टीम ने हरवंशपुर में जागरूक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को समझाईं।
विज्ञापन

टीम में शामिल महिला आरक्षी नेहा सिंह व आरक्षी पंकज यादव ने ग्रामीणों को बताया कि आधुनिकता के दौर में अब लगभग सारे काम ऑनलाइन माध्यम से होने लगे हैं। ऐसे में साइबर अपराधी भी मौके की तलाश में लगे रहते हैं। थोड़ी सी लापरवाही का कई बार साइबर अपराधी लाभ उठा लेते हैं। बताया कि कोई नेटवर्क अपडेट करने के लिए ओटीपी अथवा आधार सत्यापन आदि के लिए आधार नंबर की मांग करे तो ऐसी जानकारी कतई साझा न करें।
कटका थाने की आरक्षी शिल्पी गौतम ने कुसौरा गांव पहुंचकर महिलाओं व युवतियों को रोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उसका लाभ उठाने का आह्वान किया। इसी तरह बसखारी, आलापुर, टांडा, अकबरपुर व महरुआ थाने में टीमों ने भी जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें