फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, लेखपाल निलंबित

Tue, 13 Jan 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। भीटी तहसील में कार्यरत लेखपाल शहंशाह आलम का जमीन की पैमाइश के नाम पर रुपये मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को उसे निलंबित कर दिया गया है। तहसील के काही गांव में लेखपाल शहंशाह आलम ने एक किसान से बीते दिनों उसकी जमीन नापने के लिए रिश्वत की मांग की थी। उसका यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। ऑडियो वायरल होते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया था। तहसीलदार राजकपूर ने बताया कि लेखपाल शहंशाह आलम को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत में कोई समस्या न हो, इसके लिए लेखपाल रविसेन उपाध्याय को यहां से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें