फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, सभासद प्रतिनिधि पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इल्तिफातगंज नगर पंचायत क्षेत्र में सभासद प्रतिनिधि द्वारा स्व-निधि योजना का लाभ दिलाने का लालच देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने इब्राहिमपुर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इल्तिफातगंज में रहने वाली महिला का आरोप है कि नगर पंचायत के एक वार्ड के सभासद प्रतिनिधि अरविंद सिंह का उनके घर आना-जाना रहता था। अरविंद ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उन्हें 25 हजार रुपये का ऋण दिलाने का लालच दिया। आरोपी ने घर आते-जाते उनकी बेटी का नंबर हासिल कर लिया और उसे अश्लील वीडियो भेजने लगा।
बीते दिनों मोबाइल पर ओटीपी भेजने की बात कहकर सभासद ने उनकी बेटी को वार्ड में सुनसान स्थान पर बुलाया और अश्लील वीडियो दिखाने लगा। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता किसी तरह उसके चंगुल से बचकर भाग निकली और घर आकर आपबीती बताई। जिसके बाद वह पीड़िता को लेकर थाने पहुंची और सभासद प्रतिनिधि के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर संदीप कुमार राय ने बताया कि सभासद प्रतिनिधि के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


विरोधियोंं ने रचा है षड्यंत्र
सभासद प्रतिनिधि अरविंद सिंह का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। पूर्व के सभासद चुनाव को लेकर आहत मेरे राजनीतिक विरोधियोंं द्वारा षड्यंत्र के तहत मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की जांच में सत्यता सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें