फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मना करने के बावजूद निर्माण का प्रयास, पुलिस ने रुकवाया काम

Thu, 17 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। क्षेत्र के हथिना राज गायघाट में बुधवार रात पुलिस के मना करने के बावजूद भूमिधरी गाटा संख्या की विवादित भूमि पर निर्माण कराने के प्रयास का मामला सामने आया। पीड़ित ओम प्रकाश तिवारी की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने काम रुकवा दिया। बाद में थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को पैमाइश होने तक निर्माण न कराने और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। ओम प्रकाश तिवारी के अनुसार भूमि का न्यायालय से बंटवारा होकर उनका हिस्सा अलग हो चुका है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने निर्माण शुरू कराने का प्रयास किया। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस और लेखपाल को न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें