फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के आरोपी की 64 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की करीब 64 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया। रविवार को नेवारी दुराजपुर गांव में एसडीएम रोशनी यादव व सीओ रामबहादुर सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। कुर्की करने से पहले पुलिस ने गांव में इसकी मुनादी भी करायी।
विज्ञापन

एसडीएम रोशनी यादव के नेतृत्व में रविवार को सीओ रामबहादुर सिंह व जहांगीरगंज पुलिस टीम नेवारी दुराजपुर गांव पहुंची। वहां गैंगस्टर एक्ट के आरोपी यासीन उर्फ निन्हा की करीब 64 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क कर ली। सीओ ने बताया कि यासीन के विरुद्ध बीते दिनों संरक्षित पशु वध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। वह लंबे समय से इस धंधे से जुड़ा था।
उन्होंने बताया कि जो भी नियम विरुद्ध कार्य करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान पाया गया था कि अभियुक्त के पास कोई ज्ञात स्रोत नहीं है जिससे उसकी विधि अनुरूप आय हो। वह आपराधिक एवं समाज विरोधी क्रियाकलापों में संलिप्त था। उसके विरुद्ध अलग-अलग थानों में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, वह फरार चल रहा है। आपराधिक व समाज विरोधी क्रियाकलापों से ही उसके द्वारा लाखों की संपत्ति तैयार की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें