फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar nagar: आठ बदमाशों की सवा करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई शुरू हुई

Thu, 29 Sep 2022 12:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

जिन बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई शुरू हो चुकी है। उनकी सवा करोड़ की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर एक्ट में जिला प्रशासन ने आठ बदमाशों की लगभग सवा करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। इनमें से तीन बदमाश कटका थाना क्षेत्र, दो हंसवर तथा अकबरपुर, अलीगंज व टांडा का एक-एक बदमाश शामिल है। पुलिस अब जल्द ही इन सभी की चल-अचल संपत्ति की कुर्की करेगी।

विज्ञापन


बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तय करने के लिए जनपद पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने गत दिवस अलग-अलग थाना प्रभारियों को निर्देश दिया था कि गंभीर किस्म के मामलों में लिप्त बदमाशों के विरुद्ध कुर्की की प्रक्रिया शुरू कराई जाए। इनमें उन बदमाशों को शामिल किया जाए जिन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है।

इस पर विभिन्न थानों से कुर्की की प्रक्रिया के लिए जरूरी रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट के पास भेजी गई। जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन ने कटका निवासी रिजवान के पांच लाख 77 हजार पांच सौ रुपये के मकान, इसी थाना क्षेत्र के निवासी अब्दुल लकीब के 43 लाख 94 हजार नौ सौ रुपये के मकान तथा यहीं के तनवीर का 11 लाख चार हजार 760 रुपये का मकान कुर्क कर लेने का आदेश पारित कर दिया।
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुकेश कुमार वर्मा की पांच लाख 85 हजार कीमत की एक कार व ट्रैक्टर, हंसवर के दिनेश यादव उर्फ भोला का 11 लाख 40 हजार 530 रुपये का मकान, यहीं के दिलीप चौरसिया का तीन लाख 28 हजार 200 रुपये का मकान तथा अलीगंज के ही बाबू उर्फ फरीद की 3500 रुपये कीमत की बाइक के साथ ही टांडा थाना क्षेत्र के धोधे का 42 लाख 64 हजार 60 रुपये का मकान कुर्क कर लेने का आदेश दिया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद संबंधित थानों की पुलिस ने इन सभी आठ आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें