फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। धर्मांतरण प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन निवासी डड़वा बहोरापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गत रविवार को टांडा कोतवाली क्षेत्र के डड़वा दलित बस्ती में धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

बगैर किसी अनुमति के वहां पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। हिंदू संगठनों के नेताओं ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जतायी थी। कहा था कि पैसों का प्रलोभन देकर ग्रामीणों को धर्मांतरण कराया जा रहा है। पुलिस ने बाद में हिंदू नेता अजय शर्मा ने सचिन सहित आठ नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। इस बीच टांडा कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें