अंबेडकरनगर। एक सैन्य कर्मी द्वारा अहिरौली थाने के सिपाही के साथ अभद्रता का मामला सामना आया है। पुलिस ने सैन्यकर्मी का शांतिभंग में चालान कर दिया। मामला एक दिन पहले अहिरौली का है। सैन्य कर्मी प्रशांत पर सिपाही चंदन के साथ मारपीट के प्रयास का आरोप है। कुछ अन्य लोगों से भी विवाद हुआ। एसओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।