फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार निरीक्षक व पांच उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने चार निरीक्षक और पांच उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रताप यादव को कटका थाने की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक विनोद यादव को एसओजी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात अक्षय कुमार को जहांगीरगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। यहां तैनात रहे अतुल कुमार श्रीवास्तव को डायल-112 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। आईजीआरएस प्रभारी रहे श्रीनिवास पांडेय को इब्राहिमपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष महरुआ बनाया गया है। यहां तैनात विजय कुमार सोनी को हंसवर थाने का एसएसआई और पुलिस लाइन में तैनात अक्षय कुमार को जहांगीरगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक इब्राहिमपुर संदीप कुमार राय को अपराध एवं विवेचना सेल सम्मनपुर और थानाध्यक्ष कटका यादवेंद्र सोनकर को आईजीआरएस सेल का प्रभारी बनाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें