अंबेडकरनगर। राज्य सरकार ने महरुआ से मिझौड़ा होते हुए यादवनगर तक के मार्ग का 24 करोड़ 92 लाख रुपये से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दे दी है। बीते दिनों ही लोक निर्माण विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव शासन को भेजा था। एमएलसी हरिओम पांडे ने पीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर मार्ग को बेहतर बनाए जाने का ज्ञापन सौंपा था। इसी क्रम में अब लोक निर्माण विभाग ने यह मंजूरी दी है। संवाद