अंबेडकरनगर। प्रोत्साहन योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आलापुर में 30 जुलाई को अप्रेंटिस मेले का आयोजन होगा। युवाओं को रोजगारपरक कौशल सीखने व व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आलापुर के प्रधानाचार्य ने दी। बताया कि मेले में पंजीकृत सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्योगों को अप्रेंटिसशिप अभ्यर्थियों को रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अप्रेंटिसशिप के दौरान अभ्यर्थियों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार मानदेय प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाएगा।
अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थी संबंधित वेबसाइट पर पंजीयन करा सकते हैं। अप्रेंटिस मेले में अभ्यर्थी को अपनी शैक्षिक योग्यता एवं तकनीकी शिक्षा के प्रमाणित अभिलेखों के साथ उपस्थिति होना है।