फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए जल्द करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इंस्पायर्ड योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए छात्र-छात्राएं अविलंब आवेदन कर दें। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर्ड योजना का क्रियान्वयन किया जाता है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से बेसिक एवं नेचुरल साइंस कोर्स गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान आदि विषय में स्नातक अथवा इंटीग्रेटेड स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा विज्ञान वर्ग से वर्ष 2022 में न्यूनतम 397 अंकों से उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। ऐसे में पात्र छात्र-छात्राएं जल्द से जल्द ऑनलाइन अपना आवेदन कर दें, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें