फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बच्चों ने दी हिंदी, अंग्रेजी व सामान्य विषय की परीक्षा

Wed, 22 Mar 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूलों में चल रही वार्षिक परीक्षा में बुधवार को तीसरे दिन पहली पाली में बच्चों ने हिंदी व सामान्य विषय की तथा दूसरी पॉली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।
विज्ञापन





बुधवार को पहली पॉली में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक कक्षा तीन के बच्चों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी जबकि कक्षा चार से आठ तक के बच्चों ने सामान्य विषय की परीक्षा में हिस्सा लिया। दूसरी पॉली में कक्षा दो से आठ तक के बच्चों ने दोपहर 12.30 बजे से 02.30 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।



परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बीएसए के साथ ही बीईओ भी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर परीक्षा का जायजा ले रहे हैं। बीएसए बीपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को कक्षा दो के बच्चे पहली पॉली में हिंदी विषय की परीक्षा देंगे। कक्षा तीन के बच्चे सामान्य विषय तथा तथा चार से आठ के बच्चे गणित विषय की परीक्षा देंगे। दूसरी पॉली में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चे कला/संगीत विषय की परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें