अंबेडकरनगर। सीबीएसई बोर्ड के आए परीक्षा परिणाम में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा की बेटी अंशिका वर्मा नेइंटर की परीक्षा में 95.68 प्रतिशत अंक लाकर परिवार का मान बढ़ाया है। अंशिका शहर के ही एक निजी स्कूल की छात्रा थी। शुरू से ही पढ़ाई में आगे रहीं हैं। इसके पहले हाईस्कूल की परीक्षा में भी 93 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। आंशिका के बेहतर परिणाम पर लोगों ने घर जाकर बधाई दी। वहीं अंशिका ने बताया कि उन्हें आगे की पढ़ाई में सिविल सेवा की तैयारी कर आईएएस बनना है। संवाद