फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1590 परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालय में वार्षिक परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1590 परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बुधवार से वार्षिक परीक्षा प्रारंभ होगी। 27 मार्च तक होने वाली परीक्षा में एक लाख 70 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इस बीच परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए एक दिन पहले ही सभी विद्यालयों में तैयारियां पूरी हो गईं।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत 20 मार्च बुधवार से प्रारंभ होगी। मालूम हो कि जिले में 1582 परिषदीय व आठ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 70 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
बीएसए कार्यालय के अनुसार कक्षा एक की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी जबकि कक्षा दो से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा होगी। एक दिन पहले ही सभी विद्यालयों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिया गया। इसके साथ ही कॉपियों की व्यवस्था संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को करनी होगी।
विज्ञापन

उधर बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने को लेकर एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं। 27 मार्च को परीक्षा का समापन होगा जबकि 31 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही एक अप्रैल से नया शिक्षासत्र प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें