फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एशिया कप अंडर-17 फुटबॉल टीम में अंकुर का चयन

Mon, 24 Nov 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के सिझौली गांव के अंकुर राजभर ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम फहरा दिया है। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाली एशिया कप अंडर-17 भारतीय फुटबॉल टीम में अंकुर का चयन हुआ है। अंकुर ने खेल की शुरुआत तक्षशिला अकादमी से की थी। यह संस्थान पूर्व सांसद रितेश पांडेय की ओर से संचालित है। इसके बाद वे वर्ष 2013-14 में अवध म्यूटिनीयर्स फुटबॉल एकेडमी से जुड़ गए, जिसका संचालन भी पूर्व सांसद के संरक्षण में हो रहा है। अंकुर को प्रशिक्षण और शिक्षा दोनों निशुल्क उपलब्ध कराए गए। इससे पूर्व अरमान अहमद ने भी भारतीय टीम में जगह बनाई थी। पूर्व सांसद ने कहा कि जिले की प्रतिभाओं को मुफ्त शिक्षा और वैश्विक मंच उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। वर्तमान में अंकुर दिल्ली के एक स्कूल में कक्षा 11 के छात्र हैं। उनके पिता रोजगार के सिलसिले से पंजाब में रहते हैं। अंकुर ने कहा कि मेरा सपना था कि टी-शर्ट पर ‘इंडिया’ लिखा हो। अब मैं भारत को एशिया कप में जीत दिलाने के लिए पूरी मेहनत कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें