फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अंजुमन चार यार ने हासिल किया उमरा का टिकट

Sat, 06 Sep 2025 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा के जुड़वा कस्बा मुबारकपुर में अंजुमन नूरे हक इस्लामिया की ओर से जलसा व नातिया मुकाबले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

टांडा अलीगंज की अंजुमन चार यार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उमरा का टिकट हासिल किया। जलसे का आगाज तिलावते कलाम पाक से हाफिज व कारी सेराज अहमद व संचालन कारी जमाल ने किया। जलसे की सरपरस्ती हाजी फिरोज अहमद ने की। सूबाई नातिया मुकाबले में कुल 16 अंजुमनों ने प्रतिभाग किया, जिसमें टांडा अलीगंज की अंजुमन चार यार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उमरा का टिकट हासिल किया। अंजुमन दबिस्ताने अदब मऊ ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर फ्रिज हासिल किया व अंजुमन मिलाद ग्रुप मऊ मुबारकपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कूलर हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें