फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बेहतर दुग्ध उत्पादन पर पशुपालकों को मिलेगा सम्मान

Wed, 11 Oct 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
25 अक्तूबर तक पशुपालक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। गाय का पालन करने वाले पशुपालकों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री प्रगतिशील प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के 27 पशुपालकों को 10 से 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी है। यह प्रोत्साहन राशि व सम्मान उन पशुपालकों को मिलेगा जिनके गाय का एक दिन में दुग्ध उत्पादन 8 लीटर से अधिक है। ऐसे पशुपालक 25 अक्तूबर तक योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर दुग्ध उत्पादन में स्थापित करने के लिए सरकार पशुपालकों का प्रोत्साहन कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को प्रोत्साहन राशि मुहैया कराने की योजना बनायी गई है। सरकार ऐसे पशुपालकों से आवेदन मांग रही है जिनके गाय का दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 8 लीटर से अधिक है। योजना के तहत वही पशुपालक आवेदन कर सकते हैं जिनके गाय की नस्ल गिरी, साहीवाल, हरियाणा, थार पारकर व गंगा तीरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एनपी सिंह ने बताया कि जिन पशुपालकों के गाय का दुग्ध उत्पादन 8 से 12 लीटर है। उन पशुपालकों को 10 हजार तथा 12 लीटर से अधिक दूध देने वाली गाय के पालक को 15 हजार रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि सभी पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पशुपालकों को योजना के बारे में जानकारी दें और आवेदन कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें