फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नालियों में न बहाया जाए पशुओं का खून

Tue, 19 May 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। टांडा नगर पालिका परिषद सभागार में मंगलवार को बकरीद पर्व को शांति ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. शशि शेखर ने की। एसडीएम ने लोगों से आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि पशु अवशेषों के निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके तहत मूसहां मैदान, नैपुरा और मुबारकपुर में तीन गड्ढे खोदे जाएंगे, जिनमें अवशेषों को जमीन में दबाया जाएगा। एसडीएम ने निर्देश दिए कि कटे हुए मांस के टुकड़े खुले में सड़क पर न फेंके जाएं और पशुओं का खून नालियों में न बहाया जाए। बैठक में चेयरमैन शबाना नाज, जलकल विभाग के अवर अभियंता आशीष कुमार चौहान, सीओ शुभम कुमार, कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें