अंबेडकरनगर। जलालपुर के मालीपुर में नारी संघ का स्थानीय स्वशासन व ग्राम सभा विजनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन शिक्षण केंद्र कुटियवा के तहत परियोजना समन्वयक ने नारी संघ लीडरों व स्टॉफ को प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत की शक्तियों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा कहानी के माध्यम से पंचायत की सफलता की कहानी को भी को समझाया गया। कहा कि ग्राम पंचायत समय समय पर ग्राम सभा कि खुली बैठक कराएं। ग्राम सभा के सदस्यों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायत के विकास कि योजना तैयार की जानी चाहिए, जिससे कि प्रभावी ढंग से ग्राम पंचायत का विकास हो सके। इस दौरान चांदतारा, पुनीता, कांती, मीरा, रंजना व अन्य मौजूद रहीं।