फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आवास के लिए 801 पात्रों के खाते में पहुंचे चार करोड़ की राशि

Thu, 10 Oct 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 801 गरीबों के पक्के आवास का सपना जल्द पूरा होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पात्रों को पहली और तीसरी किस्त की चार करोड़ 50 हजार की राशि उनके खाते में भेज दी गई। इसमें 124 पात्रों के खाते में पहली तो 677 के खाते में तीसरी किस्त भेजी गई।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अब तक 20,125 लोगों को आवास का लाभ दिया जा चुका है। इसी क्रम में बीते दिनों सत्यापन के बाद 124 पात्रों का पहली किस्त के लिए चयन किया गया। इसमें टांडा नगर पालिका के 88, जलालपुर के 24 नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के नौ, जहांगीरगंज के दो व इल्तिफातगंज के एक पात्र का चयन हुआ। बुधवार को इन सभी के खाते में 50 हजार रुपये प्रति पात्र की दर से 62 लाख की राशि भेज दी गई। इसके अलावा दूसरी किस्त का उपभोग कर प्रमाणपत्र देने वाले 677 पात्रों के खाते में तीसरी व अंतिम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की दर से तीन करोड़ 38 लाख 50 हजार की राशि भेजी गई।

पूरा होगा पक्के आवास सपना
जलालपुर नगर पालिका परिसर क्षेत्र की मीना देवी ने बताया कि पक्के आवास की उम्मीद में उन्होंने आवेदन किया था। चयन होने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हमारे परिवार का अब पक्के आवास का सपना पूरा होगा। टांडा की सुनीता देवी ने बताया कि पूरे परिवार में आवास मिलने से खुशी की लहर है। हम लोगों के लिए जैसे दिवाली अभी ही आ गई है। बहुत दिन से इस दिन का इंतजार कर रहे थे कि हमारा भी अपना पक्का मकान हो। अब यह सपना भी पूरा होगा।
विज्ञापन


खाते में भेजी गई राशि
शहरी आवास योजना के तहत 801 पात्रों के खाते में पहली और तीसरी किस्त की चार करोड़ 50 हजार की राशि भेजी गई है। साथ ही सभी को आवास शुरू और पूरा करने का निर्देश दिया गया है। -बीना सिंह, प्रभारी अधिकारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें