जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल तीन मई दिन रविवार को टांडा बसखारी मार्ग पर पुंथर चौराहे के समीप वाहन दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।
उन्हे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज सदरपुर ले जाया गया। वहां से उन्हें केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उनका निधन हो गया।
उनके निधन पर जिले के कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।