फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar  Accident : कार से कुचलकर दो की मौत, कार छोड़कर चालक फरार

Fri, 04 Aug 2023 11:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर टांडा नगर के तलवापार में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार ग्रामीण और एक महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि ग्रामीण को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर टांडा नगर के तलवापार में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार ग्रामीण और एक महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि ग्रामीण को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर पहले साइकिल चालक सलेमपुर निवासी यदुनंदन को चपेट में ले लिया। इसके बाद एक बिजली के खंभे से टकराते हुए सड़क किनारे मौजूद महिला कश्मीरिया निवासी मेघना को रौंद दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़ फरार हो गया।अलीगंज पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस जबकि घायल यदुनंदन को टांडा सीएचसी भेजा। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वे भाकियू जिलाध्यक्ष विनय वर्मा के बड़े भाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें