जलालपुर- टीन शेड लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जलालपुर नगर के छाछू मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार के घर टीन शेड तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान एक मजदूर राम अछैवर (45) निवासी गंजा अचानक करंट की चपेट में आ गया। वह इससे बेसुध हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।