अम्बेडकरनगर। रविवार को एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बीते दिनों की तुलना में कुछ वृद्धि हुई। रविवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2857 हो गई। इस बीच रविवार को जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए। उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए नागरिकों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया
3 दिनों की राहत के बाद रविवार को एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कुछ वृद्धि हुई। बताते चलें कि बीते 3 दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी हुई थी। ऐसा प्रतीत हुआ था कि जिला शीघ्र ही कोरोना मुक्त हो जाएगा। हालांकि रविवार को सामने आए जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2857 हो गई। बताया कि रविवार को जी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए। उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए। नागरिकों को जागरूक किया साथ ही सफाई कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र को सनेटाइज भी किया।