फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 से शुरू होगा एआरटीओ में स्थाई लाइसेंस बनाने का कार्य

विज्ञापन
शासन द्वारा स्थाई लाइसेंस के लिए जारी नए निर्देश की जानकारी देते आरआई विपिन कुमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने के साथ की सरकारी कार्यालयों में गतिविधियों बढ़ाने का प्रयास शुरू हो गया है। शासन के निर्देश पर आगामी 31 मई से उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में स्थायी लाइसेंस बनाने का कार्य शुरू होगा। यह जानकारी संभागीय निरीक्षक प्राविधिक विपिन कुमार ने दी। बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश के अनुपालन में 31 मई से स्थायी लाइसेन्स सम्बन्धी कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जबकि लाइसेन्स सेवाओं से संबंधित अन्य कार्य तथा लाइसेन्स नवीनीकरण आदि कार्य दिनांक 15 जून तक, तथा शिक्षार्थी लाइसेंस 30 जून तक स्थगित रहेगें। बताया कि आवेदकों द्वारा शिक्षार्थी लाइसेंस के लिए 30 जून तक जो स्लाट निर्धारित थे उन्हें निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में आवेदक जिनके शिक्षार्थी लाइसेंस के अप्वाइंटमेंट स्लाटों को निरस्त किया जा रहा है, उन्हें सारथी पोर्टल पर पुनः अप्वाइंटमेन्ट स्लाट लेना होगा। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य पूर्व की भांति 31 मई से प्रारम्भ किया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सभी अन्य कार्य 15 जून तक स्थगित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें