फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के लिए विधायक ने दिए 30 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अम्बेडकरनगर- कोरोना संक्रमण से जूझ रहे नागरिकों की मदद के लिए टांडा विधायक संजू देवी आगे आई हैं। विधायक ने अपनी निधि से राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए 30 लाख की रकम निर्गत की है। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव से जनपदवासियों को बचाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी प्रभावी पहल शुरू कर दी है। टांडा विधायक संजू देवी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में ऑक्सीजन की कमी न होने देने के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सीडीओ को पत्र भेजा है। विधायक ने कहा कि ऑक्सीजन को लेकर लगातार फोन आ रहे हैं। अस्पतालों में सभी जरूरी प्रबंध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए मेडिकल कालेज में प्लांट लगाए जाने की जरूरत है। विधायक ने इसके लिए अपनी निधि से 30 लाख रुपए की मंजूरी दी है। कहा कि इस रकम से अविलंब प्लांट की स्थापना सुनिश्चित की जाए। उधर इससे पहले विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कोविड मरीजों की सुविधाओं का जायजा लिया। प्राचार्य संदीप कौशिक के साथ उन्होंने फोन पर मरीजों से बात की और उनका मनोबल बढ़ाया। इसके बाद बाहर आकर मरीजों के परिवारीजनों से मुलाकात की। हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें