फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेशियों की मनमानी बढ़ा रही ग्रामीणों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाहर से आने वाले लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते नही दिख रहे हैं। दिल्ली व मुंबई से आ रहे ज्यादतर प्रवासी सरकार की मंशा को विफल कर रहे हैं। ट्रेन से यात्रा कर आने वालों को नियमतः 14 दिन तक होम क्वारन्टीन रहना चाहिए। हालांकि ऐसा होता नही दिख रहा है। ट्रेन व बस से आने वालों द्वारा मनमानी की जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक टीम भी इन पर नजर नही रख रही है। बाहर से आने वाले लोग बेखौफ होकर घूम रहे हैं, और कोरोना संक्रमण को दावत दे रहे हैं। स्थानीय रामदेव, सियाराम, जयप्रकाश व मनोज कुमार आदि ने जिला प्रशासन से सख्ती बरते जाने की मांग की है। कहा कि इस मनमानी पर अंकुश न लगाया गया तो आने वाले समय में हालात ज्यादा खराब हो जाएगा। इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें