फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी के निधन से प्रधान पद का चुनाव ताराखुर्द में रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अम्बेडकरनगर- चुनाव प्रचार के दौरान ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी के निधन के चलते प्रशासन ने तारा खुर्द ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव रद्द कर दिया है।अधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत में प्रधान पद के चुनाव की आगामी तिथि बाद में सूचित की जाएगी बताते चलें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचार के दौरान ही तारा खुर्द ग्राम पंचायत में प्रधान पद के एक प्रत्याशी हीरालाल यादव का गत दिवस निधन हो गया। चूंकि मतदान से पहले ही प्रत्याशी का निधन हो गया, ऐसे में निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप प्रशासन ने तय किया कि संबंधित ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव अब न कराया जाए। इसे देखते हुए अकबरपुर विकासखंड की ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका श्रीवास्तव ने प्रधान पद का चुनाव रद्द करने की अपनी रिपोर्ट प्रेषित की। इस रिपोर्ट को ग्राम विकास अधिकारी पंचायत ने प्रति हस्ताक्षरित कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने ताराखुर्द ग्राम पंचायत में प्रधान पद का आगामी 29 अप्रैल को होने वाला मतदान निरस्त कर दिया। एडीएम डॉ पंकज वर्मा ने बताया कि प्रधान पद के चुनाव की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। उधर सम्बंधित ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव रद्द होने से अन्य प्रत्याशियों में निराशा का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें