आलापुर- ग्राम प्रधान पद के नामांकन में जा रहे ग्रामीण की शनिवार को मार्ग हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आलापुर निवासी विनोद शुक्ल (50) शनिवार को बाइक से सैदपुर रसीदपुर के प्रधान प्रत्याशी विशम्भर का नामांकन कराने जा रहे थे। रामनगर बैंक के निकट यह पिक अप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद विनोद को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई।