पूर्व विधायक पवन पांडेय को अकबरपुर इलाके के जमीन हथियाने के वर्ष 2022 के मामले में आखिरकार जमानत मिल गई है।
वर्तमान में पूर्व विधायक केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में निरुद्ध हैं। हालांकि इस बहुचर्चित मामले में जमानत मिलने के बाद भी अभी पूर्व विधायक की रिहाई नहीं हो पाएगी।
करीब एक साल पूर्व पूर्व विधायक को वर्ष 1990 में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में सात साल की सजा हुई थी।
इसके अलावा जमीन पर कब्जा करने के मामले में पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। इन दोनों मामलों में अभी जमानत नहीं मिल पाई है।