अंबेडकरनगर। एसओ अलीगंज को सोमवार को अचानक उनके पद से हटाकर न्यायालय सुरक्षा में भेज दिया गया। इसके साथ ही कई अन्य उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया गया है।
जहांगीरगंज में थानाध्यक्ष के तौर पर तैनाती के दौरान हुई एसओ शंभूनाथ की शिकायत की जांच अपर पुलिस महानिदेेशक के निर्देश पर सीओ बाराबंकी कर रहे थे। इस जांच में शंभूनाथ की गड़बड़ी पाए जाने पर उन्हें सोमवार को एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने थाने से हटाकर न्यायालय की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया।
टांडा कोतवाली अंतर्गत सकरावल चौकी के प्रभारी रहे दरोगा रामनरेश वर्मा को अलीगंज का नया एसओ बना दिया गया है। एसआई देवेंद्र पाल सिंह को न्यायालय सुरक्षा से साइबर सेल भेजा गया है।
एसआई विनोद कुमार द्विवेदी को पुलिस लाइन से महरुआ, पारसनाथ यादव को बेवाना, शरीफ खां को पुलिस लाइन से अलीगंज थाने में बतौर दरोगा तैनात किया गया है। बेवाना से उपनिरीक्षक हीरालाल यादव राजेसुल्तानपुर, जबकि अहिरौली में तैनात रहे अरुण कुमार मिश्र महिला थाने में तैनात कर दिए गए हैं।